Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिपब्लिक TV एंकर अर्नब गोस्वामी ने अलीबाग सेशन कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

मुंबई। इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए गए अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने अलीबाग सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। वहीं अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर आज शाम बॉम्बे हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सत्र अदालत वर्तमान में अलीबाग पुलिस द्वारा दायर एक पुनरीक्षण आवेदन पर सुनवाई कर रही है।

Recommended Video

    Arnab Goswami को बड़ा झटका, जमानत देने से Bombay High Court का इनकार | वनइंडिया हिंदी
    Arnab Goswami files bail plea in Alibaug sessions court

    जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत के 4 नवंबर के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्होंने गोस्वामी और इस मामले के दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में देने से इनकार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गोस्वामी के वकील गौरव पारकर ने कहा, हमने आज सुबह सत्र अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने गोस्वामी समेत तीन लोगों को आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां की 2018 में खुदकुशी के सिलसिले में चार नवंबर को गिरफ्तार किया था।

    दोनों ने कथित तौर पर आरोपियों की कंपनियों द्वारा बकाए का भुगतान नहीं किए जाने पर खुदकुशी कर ली थी। गोस्वामी को मुंबई के लोअर परेल स्थित आवास से गिरफ्तार करने के बाद अलीबाग ले जाया गया था, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें और दो अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गोस्वामी को स्थानीय स्कूल में रखा गया था, जो अलीबाग जेल का कोविड-19 केंद्र है।

    उधर हाई कोर्ट डिवीजन की बेंच को बंदी की याचिका में अंतरिम राहत पर आज दोपहर 3 बजे आदेश सुनाने का समय निर्धारित है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे तथा न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने शनिवार को याचिकाओं पर दिनभर चली सुनवाई के बाद तत्काल कोई राहत दिए बिना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों फिरोज शेख तथा नीतीश सारदा ने अपनी ''अवैध गिरफ्तारी'' को चुनौती देते हुए अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने की अपील की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+