रायपुर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 'आप चौकीदार बना रहे हो वो भी चोर'

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हुए थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दुनिया कहां जा रही है, चीन समुंदर के नीचे रेल लाइन बिछा रहा है, अमेरिका मंगल ग्रह पर जाकर जीवन खोज रहा है, रूस रोबोटिक आर्मी बना रहा है और आप चौकीदार बना रहे हो वो भी चोर।

in Raipur Congress leader Navjot Singh Sidhu target on PM Narendra Modi

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू छत्तीसगढ़ के सरायपाली, डोंगरगांव, मुंगेली और बिलाईगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। सिद्धू ने कहा कि मुझे किसी ने पूछा था कि भाजपा की सरकार गिरने वाली हैं तो मैंने कहा और कितनी गिरेगी। उन्होंने कहा कि दूध को भट्टी पर रखो तो दूध का उबलना निश्चित है। ऐसे ही जनता में आक्रोश आ जाए तो सरकार का उलटना निश्चित है। क्योंकि यह सरकार पूरी तरह से झूठ के बुनियाद पर टिकी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धू ने कहा कि साल 2014 में बीजेपी की ओर से बड़े बड़े वादे किए गए। बॉस की तरह ऊंचे लंबे वादे हैं तो अंदर से खोखला। सिद्धू ने कहा कि चुनाव प्रचार में वास्तविक मुद्दों से भटकाया और भ्रमित किया जा रहा है। मोदी जी की सेना कहकर चुनाव लड़ा जा रहा है। लेकिन अब झूठ का पर्दाफाश होगा, अब लोगों की सरकार होगी। क्योंकि जनता का दरबार ही मुख्य है। सिद्धू ने कहा कि यहां दो आदमियों की सरकार हो गई है। इनकी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड हो गई है।

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधा है। राहुला गांधी ने गरुवार को कहा है कि भारतीय इतिहास में ऐसे कई लोग हुए हैं जिन्हें अहंकार था कि वो अजेय हैं। राहुल ने कहा कि पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। चुनाव परिणामों के बाद उनकी अजेयता पूरी तरह से नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस से अलग हुए अल्पेश ठाकोर इस पार्टी के लिए करेंगे लोकसभा चुनाव में प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+