पंजाब के 4 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढाते हैं 400 भूत
लुधियाना। पंजाब मेडिकल काउंसिल के अनुसार 400 ऐसे डॉक्टर हैं जो पूर्णकालिक शिक्षक के तौर पर रजिस्टर हैं और बच्चों क्लास लेते हैं। सरकार इन डॉक्टरों को अच्छी सैलरी भी हर महीने देती है। लेकिन हकीकत में ये डॉक्टर कभी मेडिकल कॉलेज नहीं आते है। ऐसे में इस सोचने वाली बात है कि इन मेडिकल कॉलेज में क्लास कौन लेता है।

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार ये डॉक्टर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में फुल टाइम क्लास लेते हैं। जबकि हकीकत में ये डॉक्टर ब्यूटी पॉर्लर, हेयर ट्रांसप्लांट सैलून सहित व्यक्तिगत बिजनेस चलाते हैं। यह खुलासा तब हुआ है जब पंजाब मेडिकल काउंसिल को इस बाबत एक शिकायती पत्र हासिल हुआ।
पीएमसी के अध्यक्ष जीसी ग्रेवाल ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी, अंबाला यूनिवर्सिटी, आदेश इंस्टिट्यूट और भटिंडा मेडिकल कॉलेज में टीचर नहीं भूत क्लॉस ले रहे हैं। ग्रेवाल ने आरोपी डॉक्टरों को एक नोटिस भी जारी किया है।
पंजाब मेडिकल काउंसिल के अनुसार इन कॉलेजों में हैं 400 भूत डॉक्टर
महर्षि मार्केंडेश्वर विश्विद्यालय अंबाला में 240 भूत डॉक्टर हैं।
महर्षि मार्केंडेश्वर विश्विद्यालय सोलन 84 भूत डॉक्टर हैं।
आदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और रिसर्च में 48 भूत डॉक्टर हैं।
ग्यान सागर मेडिकल कॉलेज में 64 भूत डॉक्टर हैं।
वहीं इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के पूर्व सदस्य केके अग्रवाल का कहना है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की इजाजत नहीं देता है। ऐसा करने पर डॉक्टरों का लाइसेंस 2 से 4 साल के लिए रद्द किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications