पंजाब के चुनावी अखाड़े में उतरी गैंगस्टर की बहन, कहा करना चाहती हूं गरीबों की सेवा
पंजाब चुनाव में गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की बहन किस्मत आजमा रही है। रॉकी की बहन का कहना है कि वो गरीबों की सेवा करना चाहती है, इसलिए वो राजनीति में आई हैं।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप बनाम बीजेपी और कांग्रेस का मुकाबला हैं। तीनों पार्टियां अपने लिए जनाधार जुटाने में जी-जान से कोशिश कर रही है, लेकिन चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार बी हैं, जो चुनाव से पहले ही सुर्खियों में छा गए हैं। ऐसे ही उम्मीदवारों में से एक है दिवंगत गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की बहन। जी हां गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की बहन राजदीप कौर भी पंजाब के चुनावी अखाड़े में उतर आई है।

राजदीप कौर फाजिल्का से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाली है। राजदीप की पहचान नेता से ज्यादा गैंगस्टर की बहन के तौर पर हैं। लोगों के बीच अपनी छवि सुधारने के लिए वो जी-जान से मेहनत कर रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अगर उन्हें जीत मिली तो निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा करेंगी। राजदीप ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अगर लोगों ने उन्हें जिताया तो अपने इलाके में वो बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार उसकी पह ली प्राथमिकता होगी।
आपको बता दें कि लोग राजदीप कौर को अभी भी भय की निगाहों से देख रहे हैं। गैंगस्टर की बहन का जो मुहर उनके माथे पर लगा है उसका असर लोगों पर भी है। आपको बता दें कि गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी पंजाब का नामी बदमाशों में से एक था। रॉकी के ऊपर दो राज्यों में तकरीबन 23 मुकदमे चल रहे थे। अपने बाहुबली छवि के दम पर रॉकी ने साल 2012 चुनाव लड़ा। रॉकी ने भाजपा के सुरजीत कुमार जयंती को 1,595 वोटों से हराा था, लेकिन वो ज्यादा दिनों तक राजनीतिक में टिक नहीं पाया। हिमाचल प्रदेश के परवाणु के पास जसविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब जसविंदर की बहन भी राजनीति में कदम रख रही है। देखना होगा कि वो कितना कुछ कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications