पत्नी की बात अनसुनी कर नहाने गया पति, वापस आया तो फेंक दिया खौलता हुआ तेल

पुणे। पुणे के भवानी पेठ इलाके में पत्नी द्वारा पति के उपर खौलता हुआ तेल फेंकने का मामला सामने आया है। पति की ओर से फेंके गए गर्म तेल की वजह से पति के हाथ जल गए हैं, उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार की शाम की बताई जा रहा है। दरअसल पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी लेकिन बीच में कुछ ऐसा हुआ कि किचन में खाना बना रही पत्नी ने खौलता तेल पति के उपर फेंक दिया।

पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

शख्श का नाम इमरान सलीम शेख बताया जा रहा है। पत्नी की ओर से गर्म तेल डाले जाने की घटना के बाद सलीम ने इसकी पुलिस में शिकायत की और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में खड़क पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र मोकशी ने मीडिया को बताया है कि शेख एक शॉप में काम करता है जबकि उसकी पत्नी हाउस वाइफ है। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस की माने तो दोनों के बीच अक्सर बहर होती रहती है लेकिन ऐसा पहला मौका है जब पत्नी ने इस तरह से हमलावर हुई है।

बात को इग्नोर करने के बाद पत्नी को आया गुस्सा

बात को इग्नोर करने के बाद पत्नी को आया गुस्सा

शेख ने पुलिस को बताया कि वो जब वह घर पहुंचा तो उसकी बीबी स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। लेकिन पति, पत्नी की बातों को दरकिनार कर नहाने के लिए बाथरूम चला जाता है। लेकिन जैसे ही शेख बाहर निकलता है कि उसकी पत्नी उसके उपर खौलता हुआ तेल फेंक देती है। इस हमले में पति के हाथ बूरी तरह से जल जाते हैं। आनन फानन में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच जाते हैं फिर शेख को असप्ताल ले जाते हैं जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पति को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गई थी पत्नी

पति को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गई थी पत्नी

बताया जा रहा है कि खौलता हुआ तेल फेंके जाने के बाद जब पति चिल्लाने लगा तो पड़ोसी घर में पहुंच गए। आनन-फानन में पड़ोसियो ने शेख को अस्पताल लेकर गए। इसी बीच मौके देख पत्नी घर से फरार हो गई थी। हालांकि पति के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करा लिया है। फिलहाल पुलिस पति के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। आस पास के इलाके में इस घटना खूब चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+