कश्मीर: एलओसी पर दो घुसपैठ की कोशिशों को सेना ने किया नाकाम
श्रीनगर। उरी आतंकी हमले के बाद सीमा पर भारतीय सेना मुस्तैदी से आतंकियों को कश्मीर घाटी में घुसने से रोकने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने एलओसी पर दो घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

पीओके से हो रही है घुसपैठ की कोशिशें
कश्मीर घाटी में पीओके साइड से घुसने की कोशिश में आतंकी लगे हैं। उरी और नौगाम सेक्टर में सेना घुसपैठ रोकने का ऑपरेशन चला रही है।
नौगाम सेक्टर में अलग-अलग जगहों से घुसने की कोशिश में लगे आंतकियों को सेना ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
ऑपरेशन में कम से कम आठ आतंकी मारे गए
पिछले दो दिनों से उरी और नौगाम में सेना के ऑपरेशन में कम से कम आठ आतंकियों के मारे जाने की खबर है। किसी की लाश अभी तक नहीं मिल पाई है। इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया।
सेना के प्रवक्ता ने कहा, सीमा पर घुसपैठ बढ़ी
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा है कि एलओसी पर घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है और सीमा की कड़ी निगरानी की जा रही है। आज दो जगहों से आतंकियों ने घुसने की कोशिश की लेकिन सेना ने उनको पीछे खदेड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications