प्रेमी संग कमरे में थी बेटी, पिता ने देख लिया तो हुआ ये हाल

नोएडा (यूपी)। दिल्ली से सटे नोएडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई। पिता के ऐतराज जताने पर बेटी ने प्रेमी संग अपने ही पिता की पिटाई कर दी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर स्थिति में पहले नोएडा के एक अस्पताल में ले जाया गया, हालांकि उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर दिल्ली रेफर किया गया। इस बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी बेटी को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं महिला का प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है।

नोएडा के सेक्टर-27 का है मामला

नोएडा के सेक्टर-27 का है मामला

पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-27 का है। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ साहू ने रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी बेटी को कमरे में प्रेमी साथ पकड़ लिया। उन्होंने दोनों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं इस संबंध में उन्होंने अपनी बेटी से नाराजगी जताई। इस रिश्ते को लेकर उनके बीच में विवाद भी हुआ।

आरोपी महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला गिरफ्तार

आखिरकार मामला इसकदर बढ़ गया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता पर हमला कर दिया। दोनों ने विश्वनाथ साहू की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए कहा गया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतक शख्स की पत्नी ने अपनी बेटी (आरोपी महिला) और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर महिला का प्रेमी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+