यूपीए शासनकाल से ही लागू है राज्यसभा चुनाव में नोटा: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा, 'आयोग ने जनवरी, 2014 में ही एक निर्देश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव में भी नोटा का विकल्प का प्रयोग करना चाहिए।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज कहा कि राज्यसभा चुनाव में नाटा का विकल्प जनवरी, 2014 से ही लागू है। चुनाव आयोग ने कहा, 'आयोग ने जनवरी, 2014 में ही एक निर्देश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव में भी नोटा का विकल्प का प्रयोग करना चाहिए। इसके ठीक बाद 16 राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हुए थे। इसके बाद से ही चुनाव में नोटा का विकल्प के तौर पर प्रयोग होता है।' बता दें कि जनवरी 2014 में केंद्र में यूपीए सरकार थी।

बता दें कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में नोटा का विकल्प न दिए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। यह याचिका कांग्रेस की गुजरात इकाई की और से दायर की गई है। कांग्रेस चाहती है कि गुजरात राज्यसभा चुनाव के दौरान नोटा का विकल्प न दिया जाए।
बता दें कि गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल राज्यसभा चुनाव लड़ रहे। लेकिन बीतें हफ्तें 6 कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ जाने से उनका चुनाव जीतना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस चाहती है राज्यसभा चुनाव में नोटा का विकल्प न दिए जाए। बता दें कि भाजपा से गुजरात राज्य सभा चुनाव में अमित शाह और स्मृति ईरानी और बलंवत सिंह राजपूत मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications