कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ठप पड़ा रेल यातायात, अप्रैल-मई में तेजी से कम हुई यात्रियों की संख्या

नई दिल्ली, मई 30। देश पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रहा है और इस अवधि में अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन जैसे कदम का बहुत नेगेटिव असर पड़ा है। इंडियन रेलवे भी कोरोना महामारी की वजह से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बहुत बड़ी कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2021 में 3.27 करोड़ लोगों ने ट्रेन के जरिए लॉन्ग डिस्टेंस यात्रा की। वहीं अप्रैल 2019 में ये आंकड़ा 30 करोड़ था, जब देश में हालात एकदम सामान्य थे। इस साल मई में अब तक 1.76 करोड़ यात्रियों ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा की है।

Recommended Video

      Coronavirus की दूसरी लहर में ठप हुई Indian Railway, April-May में कम हुए यात्री | वनइंडिया हिंदी
      Indian railway

      दूसरी लहर में सिर्फ नियमित ट्रेनों के परिचालन में हुई थी कटौती

      आपको बता दें कि कोरोना की पहली लहर में ट्रेन यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन दूसरी लहर में ट्रेन सेवा को पूरी तरह बंद नहीं किया। इस साल अप्रैल से नियमित ट्रेन सेवाओं में कटौती की गई है। दूसरी लहर से एक दिन पहले करीब 1500 से नियमित ट्रेनों की संख्या घटाकर 865 प्रतिदिन कर दी गई है। इसमें "विशेष" ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 2020 की शुरुआत में महामारी फैलने से पहले, हर दिन 1,768 लंबी दूरी की ट्रेनें चलती थीं।

      यात्रा करने वाले प्रवासी मजदूर अधिक रहे

      आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में अधिकतर यात्रियों ने पूर्वी राज्यों के लिए यात्रआ की और ये लॉकडाउन के कारण घर लौटते प्रवासी मजदूरों के कारण था। दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की यूपी बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में वापसी हुई। ताजा आंकड़े यही बताते हैं कि इस साल लॉकडाउन के कारण बंद हुए कार्यालयों के कारण ही ये मजदूर घरों की तरफ लौटे हैं।

      फरवरी-मार्च में सुधरने लगे थे हालात

      आपको बता दें कि कोरोना महामारी की पहली लहर का असर कम होने के बाद इस साल फरवरी और मार्च में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में सुधार होना शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने स्थिति को फिर से खराब कर दिया। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि फरवरी में 7.5 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन में लॉन्ग डिस्टेंस का सफर तय किया और मार्च में 5.8 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 3.27 करोड़ और मई में 1.75 करोड़ रहा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+