साल खल्लास: फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकसभा चुनाव 2014 छाया रहा
मुंबई। साल 2014 की फेसबुक ने सलाना समीक्षा रिपोर्ट पेश की है जिसके मुताबिक इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा लोकसभा चुनाव, जो कि अप्रैल-मई में हुए थे, उसकी चर्चा फेसबुक पर की है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी लोगों ने लोकसभा चुनाव के बारे में ही फेसबुक पर सबसे ज्यादा डिस्कस किया।

इवेंट में तो लोकसभा चुनाव ही फेसबुक फेवरिट रहा लेकिन सितारों की लिस्ट में फेसबुक पर जिस हस्ती ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो रहीं महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट। लेकिन आलिया की भी चर्चा लोकसभा चुनावों की चर्चा से काफी कम है।
लेकिन फिर भी आलिया ने फेसबुक की साल 2014 की टॉप टेन हस्तियों में अपनी जगह बनायी है। आलिया के बाद फेसबुक पर सबसे चर्चित हस्ती रहीं भारत की बॉक्सिंग हिरोईन मैरीकॉम।
इस साल फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा आम चुनाव की
इसके बाद फेसबुक पर सबसे ज्यादा डिस्कस किये गये आईपीएल, वर्ल्ड कप, मंगलयान, कश्मीर बाढ़, इबोला वायरस, फीफा विश्वकप, जिओमी और मलेशिया का लापता हुआ विमान एमएच 370। इन सारे विषयों पर लोगों ने सबसे ज्यादा अपने विचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर रखे और इन पर चर्चाएं की। आलिया-मैरीकॉम के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी और बराक ओबामा के भी बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी फेसबुक पर दिखायी।












Click it and Unblock the Notifications