सर्वे: इंटरनेट प्राइवेसी पर सबसे ज्यादा बेफिक्र है भारत

पढ़ें- मोदी-अंबानी एक पटरी पर
ऑनलाइन प्राइवेसी पर आधारित इस ग्लोबल सर्वे में 15 देशों के 15 हजार यूजर्स शामिल किए गए हैं। सर्वे से जो नतीजे सामने आए वह भारत के लिए चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 77 फीसदी भारतीय यूजर्स पासवर्ड या अपनी निजी जानकारी शेयर करने में संबंधित वेबसाइट और उसकी पॉलिसी पर आसानी से भरोसा कर लेते ह।
जिन प्राइवेसी कारणों के आधार पर यह बात कही गई है वह है-
रिपोर्ट के मुताबिक, आम तौर पर इंटरनेट यूजर्स को सुविधा के नाम पर सब कुछ चाहिए होता है और इसके लिए वह अपनी प्राइवेसी तक को दांव पर लगा देते हैं। हालांकि महिलाओं का रुझान पुरुषों के मुकाबले बहुत बेहतर है। 43 फीसदी पुरुष यूजर के मुकाबले 59 फीसदी महिला यूजर प्राइवेसी को महत्व देती हैं और जानकारी साझा करने से बचती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 64 फीसदी भारतीय यूजर ने कई बार पासवर्ड हैक से लेकर डाटा चोरी का सामना किया है। इसके बावजूद उन्होंने कोई भी सुरक्षा कदम नहीं उठाए। ईएमसी रिपोर्ट के अनुसार, 41 फीसदी भारतीय नियमित तौर पर अपना पासवर्ड नहीं बदलते हैं। 28 फीसदी बगैर पासवर्ड के मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। 21 फीसदी प्राइवेसी पॉलिसी ही नहीं पढ़ते और 21 फीसदी वेबसाइट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग नहीं बदलते।












Click it and Unblock the Notifications