पीएम मोदी बनें भगवान, हुआ मंदिर का निर्माण, 1.5 लाख की लगी मूर्ति
राजकोट। राजनीति में चाटूकारों का कमी नहीं होती। अपने आपको अपने नेताओं के करीब दिखाने के लिए चाटुकार कुछ भी करने से परहेज नहीं करते है। इसी का एक नमूना गुजरात के राजकोट में देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थकों ने राजकोट के एक गांव में पीएम के मंंदिर का निर्माण कर दिया है।

मोदी के समर्थकों ने गुजरात के राजकोट में उनका मंदिर बनाया है। राजधानी अहमदाबाद से 130 मील दूर कोठारिया रोड पर मोदी की मंदिर बनाई गई है।य़ इस मंदिर में मोदी की प्रतिमा लगाई गई है। इसका उद्घाटन 16 फरवरी को होना है। भले ही अभी उद्घाटन नहीं हुआ हो, लेकिन मोदी की प्रतिमा की सुबह शाम आरती की जाती है। मोदी की जो मूर्ति मंदिर में लगी है उसकी कीमत तकरीबन पौने 2 लाख रुपए है। ओडिशा से आए खास मूर्तिकारों ने इस मूर्ति का निर्माण किया है।
गुजरात में किसी जीवित व्यक्ति का यह पहला मंदिर है। इस मंदिर को बनाने के लिए करीब 350 लोगों ने चंदा दिया है।खासबात जहां ये मंदिर बनाई गई है वहां सालों से मोदी की तस्वीरें लगा कर रखी गई थी। पूरे मंदिर के निर्माण में सात लाख रुपये का खर्च आया है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी राजनेता की मंदिर बनाई गई हो। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी मंदिर बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications