गुजरात चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ी खुशखबरी, निकाय उपचुनाव में जीतीं 6 सीटें

Recommended Video

    BJP wins Six seats in local body by polls of Gujarat । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ी खुशखबरी मिली है। प्रदेश की 8 सीटों पर हुए निकाय उपचुनाव में बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में दो सीटें आई हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह के ये नतीजे सामने आए हैं, बीजेपी के लिए ये बड़ी राहत दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात में बीजेपी की सरकार है। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को मिली जीत उनका मनोबल बढ़ाने वाली है।

    बीजेपी ने 6 सीटों पर दर्ज की जीत

    बीजेपी ने 6 सीटों पर दर्ज की जीत

    गुजरात में हुए निकाय उपचुनाव में बीजेपी ने आठ में से छह सीटों पर कब्जा जमाया है। गुजरात की सात नगर निकाय और एक तालुका पंचायत सीट के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। बीजेपी ने आणंद के बोरियावी, खेड़ा की माहुढा, मेहसाना की वीजापुर, पाटन की पाटन, गिर सोमनाथ की तलाला सीट से जीत दर्ज की है। ये नतीजे इसलिए बीजेपी के लिए राहत भरे हैं क्योंकि पिछली बार के चुनाव में इन 8 सीटों में से बीजेपी को केवल 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

    गुजरात से पहले महाराष्ट्र में भी बीजेपी को बड़ी जीत

    गुजरात से पहले महाराष्ट्र में भी बीजेपी को बड़ी जीत

    गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत दर्ज की है। सोमवार को जारी हुए नतीजों में विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा ने करीब 50 फीसदी सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं इन चुनावों में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी को बेहद कम सीटें मिली हैं।

    महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को बड़ी जीत

    महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को बड़ी जीत

    महाराष्ट्र में 16 जिलों की ग्राम पंचायत की 3131 सीटों के लिए बीते 7 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। जारी चुनाव नतीजों में भाजपा ने 1457 सीटें हासिल की हैं। वहीं, शिवसेना को 222, कांग्रेस को 301 और एनसीपी को 194 सीटें ही मिल पाई हैं। बची हुई सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और महाराष्ट्र भाजपा को बधाई दी।

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

    बता दें कि गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और राज्य में सत्ता संभाल रही बीजेपी दोनों ने जोरआजमाइश शुरू कर दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस मुकाबले की तैयारियों में उतरने की रणनीति बना रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+