तलाक, तलाक, तलाक... लिखकर फेसबुक पर डाली पत्नी की फोटो और फिर

Recommended Video

    Gujarat: Husband ने Wife को Facebook पर दिया Triple Talaq । वनइंडिया हिंदी

    गांधीनगर। भले ही ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी करार दिया जा चुका हो बावजूद 33 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर ट्रिपल तलाक दिया है। ये कोई पहली बार नहीं है जब इस शख्स ने अपनी पत्नी को इस तरह से ट्रिपल तलाक दिया हो। इससे पहले 25 फरवरी को भी 33 वर्षीय इस शख्स ने इसी तरह से अपनी पत्नी की ट्रिपल तलाक दिया था। इस बीच महिला मामले की शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची लेकिन औपचारिक तौर पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

    सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर दिया ट्रिपल तलाक

    सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर दिया ट्रिपल तलाक

    पूरा मामला गुजरात के धोराजी का है, जहां रहने वाले रईस रफीक हुनानी ने अपनी पत्नी साराबानो को ट्रिपल तलाक का मैसेज सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट किया। इससे पहले 25 फरवरी को भी रईस रफीक हुनानी ने इसी तरह का कदम उठाया था। रईस रफीक हुनानी और साराबानों की शादी साल 2015 में हुई थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही उनके बीच विवाद होने लगा और साराबानों ने अपने मायके लौट आई। हालांकि साराबानो और उसके परिवार की ओर से इस मामले को सुलझाने की कवायद की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है।

    रईस रफीक हुनानी ने अपनी पत्नी साराबानो को दिया ट्रिपल तलाक

    रईस रफीक हुनानी ने अपनी पत्नी साराबानो को दिया ट्रिपल तलाक

    हालात नहीं सुधरने पर साराबानो ने धोराजी फैमिली कोर्ट में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और हर महीने अपने पति से खर्च की मांग की। कोर्ट ने भी रईस रफीक हुनानी को निर्देश दिया कि वो साराबानो को हर महीने 3000 रुपये दें। हालांकि फैसले के पांच महीने बीत जाने के बाद भी साराबानो को रईस रफीक की ओर से कोई पैसे नहीं दिए गए।

    25 फरवरी को पहली बार दिया था ट्रिपल तलाक

    25 फरवरी को पहली बार दिया था ट्रिपल तलाक

    इस मामले में कोर्ट ने रईस के खिलाफ वारंट जारी करते हुए उसे 25 फरवरी को कोर्ट पहुंचने के लिए कहा। कोर्ट में उपस्थित होने पर रईस ने पैसे नहीं देने के लिए माफी मांगी और कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह आगे साराबानो को पैसे देंगे।

    फेसबुक पर मैसेज लिख दिया ट्रिपल तलाक

    फेसबुक पर मैसेज लिख दिया ट्रिपल तलाक

    कोर्ट में सुनवाई के बाद ही 25 फरवरी की शाम में रईस रफीक हुनानी ने फेसबुक पर पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की, इसके साथ मैसेज लिखा कि मैं आज अपनी पत्नी को तलाक दे रहा हूं। तलाक, तलाक, तलाक। साराबानो ने जैसे ही ये मैसेज देखा वह तुरंत ही धोराजी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराना चाहा। हालांकि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। फिलहाल पुलिस में मामले की सुनवाई नहीं होने पर साराबानो के वकील ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष उठाने की योजना बनाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+