भारत में पहली बार यूट्रस प्रत्यारोपण के बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में गुजरात की महिला का यूट्रस का प्रत्यारोपण किया गया जिसके महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। देश में यूट्रस प्रत्यारोपण के बाद बच्चे को जन्म देने वाली वह भारत की पहली महिला बन गई हैं। महिला का नाम मीनाक्षी है और उनका यूट्रस उनकी मां से बदला गया है। .पुणे के गैलेक्सी अस्पताल में 18 मई 2017 को यूट्रस का प्रत्यारोपण हुआ था, जिसके बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा पहली बार जब एशिया में किसी भी महिला के यूट्रस का प्रत्यारोपण किया गया है और उसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

यह एशिया में पहली बार है और दूनिया में 12वीं बार है कि जब महिला का यूट्रस प्रत्यर्पित किया गया है और उसने इसके बाद बच्चे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी देते हुए गैलेक्सी केयर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर शैलेष पुंताबेकर ने बताया कि 32 हफ्ते पहले यूट्रस को ट्रांसप्लांट किया गया था, जिसके बाद मीनाक्षी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म सिजेरियन के जरिए हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।
यूट्रस को मई 2017 में ट्रांसप्लांट किया गया था क्योंकि यह तीन बार गर्भपात कराने की वजह से काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का यूट्रस ट्रांसप्लांट कर दिया। यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद एक स्वस्थ्य बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के जन्म के बाद मीनाक्षी और उसके पति हितेश वालंद ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पल का हमे काफी लंबे समय से इंतजार था।












Click it and Unblock the Notifications