कलेक्टर की नेक पहल, घायलों की मदद करने वाले को इनाम में दिए जाएंगे 5000 रुपये
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोग असली हीरो होते हैं, और अब उन्हें इसके लिए इनाम भी दिया जाएगा। ऐसे लोगों को प्रोत्साहन के रूप में एक निर्धारित राशि दी जाएगी। ये सराहनीय कदम छत्तीसगढ़ के रायपुर में उठाया गया है।
रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोग असली हीरो होते हैं, और अब उन्हें इसके लिए इनाम भी दिया जाएगा। ऐसे लोगों को प्रोत्साहन के रूप में एक निर्धारित राशि दी जाएगी। ये सराहनीय कदम छत्तीसगढ़ के रायपुर में उठाया गया है। कलेक्टर ओपी चौधरी ने ये फैसला लिया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कलेक्टर ओपी चौधरी ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने फैसला लिया है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वालों को इनाम दिया जाएगा। इस इनाम में उन्हें पांच हजार राशि दी जाएगी। मदद करने वालों को ये पैसे रेड क्रॉस सोसायटी फंड से दिया जाएगा। जो कोई भी व्यक्ति किसी घायल की मदद करेगा और उसे अस्पताल लेकर जाएगा, उसे 24 घंटों के भीतर पांच हजार नकद इनाम के तौर पर मिलेगा।
इस कदम पर कलेक्टर ओपी चौधरी ने कहा कि दुर्घटनाओं में घायलों को सही समय पर मदद नहीं मिल पाती, जिसके कारण कई लोग दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ देते हैं। लोग घायलों की मदद करें, इसलिए ये कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद लोग घायलों की मदद नहीं करते और वहां से निकल जाते हैं। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा घायलों की मदद करें, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। कलेक्टर ओपी चौधरी सड़क यातायात सुरक्षा समिति के चेयरमैन भी हैं।
ये भी पढ़ें: सालों से इस कोर्ट के बाहर चाय बेच रहा था पिता, अब बेटी अदालत में बनेगी जज












Click it and Unblock the Notifications