सालों से इस कोर्ट के बाहर चाय बेच रहा था पिता, अब बेटी अदालत में बनेगी जज
हर पिता का सपना होता है कि उसके बच्चे जीवन में खूब कामयाब हों और उससे भी ज्यादा तरक्की करें। जालंधर में कोर्ट के बाहर चाय बेचने वाले सुरेंद्र कुमार का भी यही ख्वाब था, जिसे उनकी बेटी ने पूरा कर दिया है।
नई दिल्ली। हर पिता का सपना होता है कि उसके बच्चे जीवन में खूब कामयाब हों और उससे भी ज्यादा तरक्की करें। जालंधर में कोर्ट के बाहर चाय बेचने वाले सुरेंद्र कुमार का भी यही ख्वाब था, जिसे उनकी बेटी ने पूरा कर दिया है। नाकदोर जिला कोर्ट के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र कुमार की बेटी श्रुति इसी कोर्ट में जज बन गई हैं। अब वो इस कोर्ट में लोगों को न्याय देंगी, जिसके बाहर उनके पिता सालों से चाय बेच रहे हैं।

पंजाब के जालंधर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि जिस कोर्ट के बाहर वो सालों से चाय बेच रहे हैं, उसी में उनकी बेट जज बनकर आने वाली है। सुरेंद्र कुमार की 23 वर्षीय बेटी नाकोदर जिला कोर्ट में जज बनकर आएंगी। श्रुति पढ़ाई में इतनी होशियार हैं कि पंजाब सिविल सर्विस (न्यायिक) परीक्षा पहले ही प्रयचास में पास कर ली। अब वो एक साल की ट्रेनिंग के लिए जाएंगी, जिसके बाद वो कोर्ट में बतौर जज आएंगी।
ये भी पढ़ें: वो खेत में गेंहू काट रही थी तभी अचानक निकल पड़ा तेंदुआ
श्रुति ने गुरुनानक देव विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद पहले ही प्रयास में पंजाह सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली। अपनी इस कामयाबी पर श्रुति ने कहा कि वो हमेशा से ही जज बनना चाहती थीं और ये उनके लिए किसी सपने से कम नहीं। श्रुति की इस कामयाबी के लिए उन्हें हाल ही में सम्मानित भी किया गया। स्थानीय लोगों ने उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें भाजपा से राज्यसभा सांसद अवनीश राय खन्ना ने उन्हें पंजाब की शान का खिताब दिया।
ये भी पढ़ें: Gaganshakti 2018: इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की दहाड़ से हिला आसमान भी












Click it and Unblock the Notifications