CBI मामले में राजीव कुमार की मां बोलीं- मेरा बेटा कुछ गलत कर ही नहीं सकता, राजनीति का शिकार हुआ

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पुलिस अधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार से धरने पर बैठी हुई हैं। वहीं मामले को लेकर राजीव कुमार की मां ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत की। उन्होंने बेटे पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें राजनीति का शिकार बताया। उन्होंने कहा कि मैंने आज और कल दोनों दिन अपने बेटे से बात की उसने कुछ गलत नहीं किया है।

क्या बोलीं राजीव कुमार की मां?

क्या बोलीं राजीव कुमार की मां?

राजीव कुमार की मां ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में कहा कि- मेरा बेटा कुछ भी गलत कर ही नहीं सकता। वो सिर्फ और सिर्फ राजनीति का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल में रैली आयोजित करने की इजाजत नहीं मिली और न ही उनके चॉपर यहां उतरने दिए गए यहीं वजह है कि उसे सीबीआई द्वारा घेरा गया। उन्होंने आगे कहा कि मेरे बेटे पर मेरा पूरा आशीर्वाद है।

क्यों हिरासत में लिए गए राजीव कुमार?

क्यों हिरासत में लिए गए राजीव कुमार?

रविवार को सीबीआई कोलकाता के पुलिस चीफ राजीव कुमार के घर पर पहुंची और दो घोटालों के नाम पर उन्हें हिरासत में ले लिया। राजीव कुमार साल 2013 में हुए शारदा और रोज वैली घोटाले का जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में मामले में कुछ दस्तावेजों के गायब हो जाने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

राजीव कुमार को हिरासत में लिए जाने के बाद से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। पश्चिम बंगाल में 34 साल तक राज करने वाली लेफ्ट सरकार को 2011 में सत्ता से बेदखल करने से पहले उनकी छवि 'स्ट्रीट फाइटर' की रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+