नोटबंदी का असर- एक कप चाय और 11 रुपए के शगुन से संपन्न विवाह
नोटबंदी के बीच ग्रेटर नोएडा में हुआ बेहद साधारण विवाह, महज एक कप चाय और 11 रुपए के शगुन के बाद दुल्हन साथ ले गया दुल्हा|
नई दिल्ली। नोटबंदी का असर हर किसी के सामान्य जीवन में देखा जा सकता है।लेकिन सबसे अधिक असर उन लोगों पर देखने को मिल रहा है जिनके घर में विवाह है। पैसों की किल्लत के चलते मेहमानवाजी लोगों के लिए काफी मुश्किल का सबब बन रही है।

एक कप चाय और 11 रुपए का शगुन महावीर सिंह और उनकी पत्नी ग्यानों, जो कि ग्रेटर नोएडा के मड़िया गांव में रहते हैं, ने अपनी बेटी का विवाह बिल्कुल साधारण तरीके से किया है।
उन्होंने बारातियों का स्वागत सिर्फ एक कप चाय से किया, महावीर सिंह ने अपनी बेटी का विवाह योगेश से किया वह पेशे से ड्राइवर है। योगेश ने खुद साधारण विवाह के लिए अपने घरवालों को स्वीकृति दी, जिसके बाद बिना किसी दिक्कत के यह विवाह संपन्न हुआ, जिसमें बेहद ही चुनिंदा लोग शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने लगवाया डीजे
बारातियों को सिर्फ एक कप चाय दी गई, जिसके बाद दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाई औऱ विवाह की परंपरा को संपन्न किया। दुल्हे ने सिर्फ 11 रुपए का शगुन लिया और दुल्हन को अपने साथ ले गया। कुछ गांव के लोगों ने मिलकर अपने पैसों से डीजे की व्यवस्था की थी।












Click it and Unblock the Notifications