ब्लैक एंड व्हाइट में एक साथ दिखे कमल हसन और रजनीकांत, तमिलनाडु में खलबली

चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत में एक बार फिर से खलबली मच गई है। तमिल फिल्मों के दो सुपर स्टार के एक साथ नजर आने के बाद से तमिलनाडु में सियासी चर्चा जोर पर हैं। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में उतरने का फैसला किया और अपनी नई पार्टी बनाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। रजनीकांत के इस फैसले से तमिल की राजनीति में खलबली मच गई। एक सुपरस्टार के राजनीति में उतरने के बाद एक और सुपरस्टार को उसके इतने नजदीक देखकर राजनीति के खिलाड़ियों का परेशान होना लाजिमी है।

 मलेशिया में साथ-साथ नजर आएं रजनी-हसन

मलेशिया में साथ-साथ नजर आएं रजनी-हसन

सुपरस्टार रजनीकांत और सुपरस्टार कमल हासन मलेशिया में एक कार्यक्रम के दौरान साथ-साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने ने केवल एक ही हेलिकॉप्टर में एक साथ सवारी की बल्कि एक साथ मंच भी साझा किया। उनके ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 ब्लैक एंड व्हाइट में सुपरस्टार

ब्लैक एंड व्हाइट में सुपरस्टार

मलेशिया में एक स्टार नाइट में कमल हसन और रजनीकांत एक साथ नजर आएं। इन दौरान जहां कमल हसन से सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे वहीं रजनीकांत ने काले रंग के कपड़े पहने थे। दोनों का ब्लैक एंड व्हाइट मेल बहुत ही सटीक लग रहा था।

तमिलनाडु में खलबली

तमिलनाडु में खलबली

राजनीतिक के जानकारी दोनों सुपरस्टार के इस तरह के मिलने से कई मायनें निकाल रहे हैं। ये कार्यक्रम एक चैरिटेबल प्रोग्राम था। लेकिन रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान के बाद से यह पहला मौका है जब दोनों सुपरस्टार एक साथ न केवल एक मंच पर बल्कि एक ही हेलिकॉप्टर में भी नजर आएं। आपको बता दें कि रजनीकांत ने 31 दिसंबर को राजनीति में एंट्री कर ली। वहीं कमल हासन भी राजनीति में आने की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में तमिलनाडु के सियासी राजनेताओं को डर है कि कहीं ये दोनों सुपरस्टार राजनीति के मैदान में एक साथ न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+