थम गई बगावत, शरद यादव का राज्य सभा जाना तय

बिहार में तीन दिग्गजों के लोकसभा पहुंच जाने से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हुई हैं। शरद यादव रामविलास पासवान की खाली सीट पर उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज चल रही है।
सत्ताधारी जद यू अपना सारा जोर चुनाव लगा चुकी है। पार्टी ने शरद यादव के अलावा दो अन्य उम्मीदवार पवन वर्मा और गुलाम रसुल बलियावी को मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी के बागी विधायकों ने भी तीन उम्मीदवारों साबिर अली, अनिल शर्मा और दिलीप जायसवाल को चुनाव मैदान में ला दिया है जिससे लड़ाई काफी मजेदार
मोड में आ गई है। लेकिन मजेदार बात यह है कि बागियों ने शरद यादव के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं दिया जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इस कदम के बाद जदयू के बागी विधायकों में अब तक गुस्सा बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications