BB14: सलमान की गैरमौजूदगी में सिद्धार्थ शुक्ला ने लगाई घरवालों की क्लास, राहुल वैद्य से हुई बहस

Sidharth Shukla Hosts Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स अक्सर एक दूसरे पर पर्सनल हमले करते नजर आ रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार (weekend ka war) में दर्शकों को सलमान खान की कमी महसूस ना हो इसलिए मेकर्स ने कुछ मेहमानों को आमंत्रित किया है। शनिवार को बिग बॉस (bigg boss 14) हाउस में पहुंचे मीडियाकर्मियों ने घर के सदस्यों से तीखे सवाल पूछे और रविवार को सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) ने एक बार फिर घर में एंट्री ली। सिद्धार्थ शुक्ला को एक बार फिर से शो में देखकर उनके फैंस एक्साइडेट हो गए।

राहुल वैद्य की जमकर लगाई क्लास

राहुल वैद्य की जमकर लगाई क्लास

बता दें कि कलर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला एक-एक करके सभी घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। घर में सिद्धार्थ शुक्ला को फिर से देखकर देवोलीना और रुबीना समेत कई कंटेस्टेट के होश उड़ गए। इस बीच शो में आते ही सिद्धार्थ ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की जमकर क्लास लगाई। बता दें कि राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला में अक्सर झड़प होती रहती है, जिसे लेकर एक कॉलर ने राहुल से तीखा सवाल किया।

राहुल वैद्य से पूछा- तेरे में कौन-सी विनर क्वालिटी है?

राहुल वैद्य से पूछा- तेरे में कौन-सी विनर क्वालिटी है?

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलर ऑफ द वीक ने राहुल वैद्य से पूछा कि आप ये कहते हुए दिखते हो कि अभिनव कुछ नहीं करके आया है, तो आपने ऐसा कौन सा तीर मारा है? इस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने राहुल से कहा, तेरे में ऐसी कौन-सी विनर क्वालिटी है, जो अभिनव में नहीं है? इसका जवाब देते हुए राहुल कहते हैं, 'मैंने क्या तीर मारे हैं, ये मैं कैसे बता सकता हूं।' राहुल की इस बात को सुन सिद्धार्थ शुक्ला भड़क जाते हैं।

अली और निक्की पर भी भड़के सिद्धार्थ

अली और निक्की पर भी भड़के सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने राहुल वैद्य को बीच में रोकते हुए कहा, 'खुद ही नहीं बता सकता है कि तूने क्या तीर मारे हैं तो तू उससे क्यों पूछ रहा है।' इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला, अली गोनी और राहुल वैद्य से उनकी दोस्ती को लेकर भी सवाल पूछते हैं। इसके अलावा एक अन्य प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला शो की कंटेस्टेट निक्की तंबोली की भी क्लास लगाते नजर आते हैं। सिद्धार्थ ने निक्की द्वारा बोले गए MeToo की बात पर उनकी खींचाई की।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना-अभिनव के बीच आने पर उड़ा राखी सावंत का मजाक, सामने आया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+