Bigg Boss 14: रुबीना-अभिनव के बीच आने पर उड़ा राखी सावंत का मजाक, सामने आया Video

Bigg Boss 14 Updates: टेलीविजन के मशहूर शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने एक दूसरे से तलाक लेने का खुलासा किया था। इसके बाद बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) हाउस में राखी सावंत की एंट्री हुई और अब वह रुबीना के पति अभिनव पर डोरे डाल रही हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें राघव जुयाल (Raghav Juyal) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa), राखी सावंत (Rakhi Sawant) का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

राखी सावंत का उड़ा मजाक

राखी सावंत का उड़ा मजाक

आपको बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान किन्हीं कारणों के चलते नजर नहीं आए, ऐसे में बिग बॉस फैंस को सलमान खान की कमी महसूस ना हो, इसलिए उनके मनोरंजन के लिए अलग से इंतजाम किया गया है। सामने आए प्रोमों में मेहमान के तौर पर बिग बॉस हाउस में कॉमेडियन और डांसर राघव और हर्ष लिंबाचिया पहुंचे। इस दौरान उन दोनों ने मिलकर घर के सदस्यों की बारी-बारी से खिल्ली उड़ाई।

बिग बॉस हाउस में पहुंचे राघव और हर्ष

बिग बॉस हाउस में पहुंचे राघव और हर्ष

वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत का मजाक उड़ाए जाने पर घर के अन्य सदस्य भी जोर-जोर से हंस रहे हैं। राघव और हर्ष बिग बॉस शो में राखी सावंत का अभिनव के लिए प्यार पर तंज कसते हैं। वीडियो में राघव अपने साथी हर्ष लिंबाचिया से कहते हैं, अगर पति पत्नी के बीच में कोई तीसरी आ जाए तो उसे पति पत्नी और वो कहा जाता है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच में राखी सावंत आने की कोशिश कर रही हैं तो उन्हें क्या कहेंगे?

रुबीना और अभिनव के बीच आईं राखी को क्या कहेंगे?

रुबीना और अभिनव के बीच आईं राखी को क्या कहेंगे?

इसके बाद राघव का जवाब सुन सभी घरवाले ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। राघव ने कहा, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच राखी आईं तो बोलेंगे...ये क्या है? ये बात सुनकर सभी घरवाले हंसने लग जाते हैं। राघव और हर्ष लिंबाचिया यहीं नहीं रुकते हैं। आज राघव और हर्ष लिंबाचिया, अली गोनी से लेकर निक्की तम्बोली सभी की मजाक बनाने वाले हैं। राघव और हर्ष लिंबाचिया के आने से घर का माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई दिखें Bigg Boss 14 के सेट पर, एक साथ दिया पोज, देखें तस्वीरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+