2019 में किसके लिए कैंपेन करेंगे प्रशांत किशोर, किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। जाने-माने सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि वो 2019 में किसी भी पार्टी के लिए चुनाव कैंपेन नहीं करेंगे। उनके इस ऐलान ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर प्रशांत किशोर का अगला प्लान क्या होगा? इस बीच ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या प्रशांत किशोर राजनीति में उतरेंगे? हालांकि प्रशांत किशोर ने राजनीति में आने की अटकलों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। प्रशांत किशोर ने ये खुलासा हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस (आईएसबी) के कार्यक्रम में संबोधन के दौरान किया।

'पिछले दो साल से कैंपेनिंग नहीं करने को लेकर सोच रहा था'

'पिछले दो साल से कैंपेनिंग नहीं करने को लेकर सोच रहा था'

आईएसबी हैदराबाद लीडरशिप समिट में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले दो साल से कैंपेनिंग नहीं करने को लेकर सोच रहा था। यूपी चुनाव के नतीजों के बाद से मैं लगातार इससे अलग होने को लेकर विचार कर रहा था। आखिरकार मैंने फैसला कर लिया है कि 2019 में प्रशांत किशोर किसी भी पार्टी या फिर नेता के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने की अटकलों को भी विराम लगाते हुए कहा कि उनका फिलहाल राजनीति में उतरने का इरादा नहीं है।

प्रशांत किशोर बोले, बिहार या फिर गुजरात जाने का है प्लान

प्रशांत किशोर बोले, बिहार या फिर गुजरात जाने का है प्लान

जब प्रशांत किशोर से आगे की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मुझे जमीन से जोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि मैं शायद बिहार जाऊं या फिर गुजरात भी जा सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) बनाऊंगा। हालांकि उन्होंने बताया कि उनका ग्रुप बिना उनके भी काम करता रहेगा।

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए किया था कैंपेन

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए किया था कैंपेन

बता दें प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कैंपेन किया था। इसके बाद 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पीके ने जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन के लिए कैंपेन किया। 2017 में यूपी विधानसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के लिये काम किया। हालांकि अब प्रशांत किशोर ने कैंपेनर के तौर पर खुद को अलग करने का ऐलान किया है। देखना होगा कि पीके का अगला दांव क्या रहेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+