लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के इमरान मसूद ने पीएम मोदी को बताया 'ड्रॉमेबाज प्रधानमंत्री'
नई दिल्ली: कांग्रेंस के सहारनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री को लकेर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने उत्तरप्रदेश के शामली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को 'ड्रॉमेबाज प्रधानमंत्री' बताया। उन्होंने कहा कि नाटक करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर हर चुनाव से पहले मुस्लिम और पाकिस्तान को घसीटने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी पर किया हमला
मसूद ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब देश बेरोजगारी, युवाओं और किसानों की बात कर रहा है और सवाल पूछ रहा है। लेकिन पीएम मोदी पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत को पाकिस्तान के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो पहले से ही विनाश के रास्ते पर है। मसूद ने भगवा पार्टी पर राष्ट्रवाद केअपने संस्करण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रवाद पर उनके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके संस्थापक ने अंग्रेजों को पत्र लिखे था। उन्होंन बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत माता पर बीजेपी का पेटेंट है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि जब भी कोई उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए तो 'भारत माता की जय'के नारे लगाने के लिए कहा।

मायावती से पूछा सवाल
उन्होंने बीएसपी पर कांग्रेस का समर्थन नहीं करने के लिए हमला बोला। इमरान ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती कहती हैं कि वह कांग्रेस से बात नहीं करेंगी। यदि ऐसा है, तो क्या उन्होंने भाजपा (गठबंधन के लिए) से बात की है?। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा सुप्रीमो के भाग्य का फैसला सहारनपुर में 23 मई को मतगणना के दिन होगा।

योगी का मजाक उड़ाया
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता को जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का रिश्तेदार बताया। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मसूद ने आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया और कहा कि योगी आदित्यनाथ मुझे अजहर मसूद कह रहे थे, जबकि आतंकवादी का वास्तविक नाम मसूद अजहर है। सीएम योगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह मसूद अजहर के रिश्तेदार हैं तो आदित्यनाथ को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि वह खुलेआम घूम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications