उन्नाव: सपा पार्षद ने कहा, 10 लाख रुपए देने से किया मना तो फंसा दिए रेप केस में

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में रेप का एक और सनसनीखेज रेप का मामला सामने आया है। एक महिला ने समाजवादी पार्टी के पार्षद पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सफीपुर से समाजवादी पार्टी के पार्षद इमरान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

unnao

वहीं इस मामले में सपा पार्षद का आरोप है कि, मेरे उपर लगाए गए सभी आरोप गलत है। यह एक राजनीतिक साजिश है। महिला बलात्कार का आरोप लगा रही है क्योंकि मैंने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। वह केस वापस लेने के लिए 10 लाख रुपए की मांग कर रही है। मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है।

आपको बता दें कि महिला ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन पुलिस ने दो महीने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि पार्षद ने उसके साथ रेप किया और इस दौरान उसका दूसरा साथी इसका वीडियो बना रहा था। जिसके बाद ये लोग मुझे ब्लैकमेल कर रेप करते रहे।

वहीं पीड़िता के पति का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद अब जाकर शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन पार्षद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं उन्नाव के एडिश्नल एसपी का कहना है कि शिकायत के वक्त ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+