तस्वीरों में देखें मुंबई मेट्रो कैसे अलग है दिल्ली मेट्रो रेल से
मुंबई। मुंबई। बम-बम-बंबई, बंबई हमको जम गई। गोविंदा को यह सालों साल पुराना गाना मुंबई में मेट्रो रेल चलने के बाद सफल हो गया है। मुंबई के लोगों को जब सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग कर धक्का-मुक्की खाते हुए लोकल ट्रेन में चढ़ना पड़ता था तो उन्हें हमेशा दिल्ली की मेट्रेा रेल याद आती थी। महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने मुंबई में रविवार को मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखा दी
इसके जवाब में मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) के निदेशक देबाशिष मोहंती ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री भले ही न आएं लेकिन मेट्रो रेल का व्यावसायिक संचालन रविवार से ही शुरू किया जाएगा। मोहंती ने कहा कि एमएमओपीएल केंद्रीय मेट्रो रेल अधिनियम के तहत है और उसे किराया अपने हिसाब से तय करने का अधिकार है।
मुंबई मेट्रो रेल ने किराया दस रूपए से 40 रूपए के दायरे में निर्धारित किया है जबकि मुख्यमंत्री का आरोप है कि मेट्रो किराया का प्रस्ताव मूलरूप से 9, 11 और 13 रूपए तय किया गया था इसलिए उनकी सरकार को नई किराया तालिका स्वीकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह किराया तालिका भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से मेट्रो रेल बनाने वाली रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।

मुंबई मेट्रो रेल
मुंबई मेट्रो रेल ने किराया दस रूपए से 40 रूपए के दायरे में निर्धारित किया है जबकि मुख्यमंत्री का आरोप है कि मेट्रो किराया का प्रस्ताव मूलरूप से 9, 11 और 13 रूपए तय किया गया था इसलिए उनकी सरकार को नई किराया तालिका स्वीकार नहीं है

बम-बम-बंबई, बंबई हमको जम गई
प्रत्येक ट्रेन की यात्री वहन क्षमता कम से कम 1500 होगी और इससे प्रतिदिन लगभग 11 से 12 लाख मुसाफिर सफर करेंगे।

मेट्रो रेल परियोजना की लागत लगभग 43 सौ करोड़ रूपए है
मेट्रो रेल परियोजना की लागत लगभग 43 सौ करोड़ रूपए है। मेट्रो ट्रेन चालू होने जाने पर वरसोवा से घाटकोपर के बीच यात्रा करने में 20 मिनट का समय लगेगा जबकि पहले यह दूरी तय करने में सत्तर मिनट लगते थे।

चार-चार मिनट के अंतराल पर चलेगी मुंबई मेट्रो
मुम्बई में मेट्रो सुबह साढे पांच बजे से आधी रात तक चलेगी। ट्रेेन चार-चार मिनट के अंतराल पर चलेंगी और मेट्रो में सवारी करने के लिए किराया दस से चालीस रूपए होगा।

7 लाख आम जन प्रतिदिन सफर करेंगे मेट्रो रेल का
मुंबई मेट्रो रेल में प्रतिदिन 7-8 लाख लोग सफर करेंगे। इसमें व्ययावसायिक समेत दफ्तर वाले लोग शामिल रहेंगे।

वरसोआ से घाटकोपर
मुंबई मेट्रो रेल की पहली सेवा वरसोआ से घाटकोपर के लिए शुरु की गई है।












Click it and Unblock the Notifications