ओबामा को हर रोज़ व्हाइट हाउस से पिक करता है मरीन वन
पिछली खबर (Click om Previous) में आपने पढ़ा कि जिस हेलीकॉप्टर में सवार होकर बराक ओबामा यात्रा भारत यात्रा पर आयेंगे, वह मिसाइल से लैस होगा। जानिए इस मरीन वन हेलीकॉप्टर की और भी खासियत।

ओबामा का ट्रैवेल असिस्टेंट
- यूएस एयरफोर्स का एयरफोर्स वन दूसरे देशों की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्रैवेल असिस्टेंट होता है।
- उसी तरह से मरीन वन उन्हें अमेरिका के अंदर सफर की सुविधा मुहैया कराता है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति को यह हेलीकॉप्टस व्हाइट हाउस से पिक करता है और उनकी डेस्टिनेशन पर ड्रॉप करता है।
- करीब 800 नौसेनिक मरीन वन की फ्लीट की सुरक्षा करते हैं।
- इसका बेस वर्जिनिया में है लेकिन यह ज्यादातर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर देखा जाता है।
बिना यूनीफॉर्म उड़ान की इजाजत नहीं
- मरीन वन को फ्लाइ करने वाले मरींस को यूनिफॉर्म के बिना इसे फ्लाइ करने की इजाजत नहीं होती है।
- मरींस की उस यूनिफॉर्म को डेल्टा यूनिफॉर्म या फिर मरीन ब्लू ड्रेस चार्ली कहा जाता है।
- 28 मरीन वन हेलीकॉप्ट की कीमत करीब 11.2 बिलियन डॉलर है।
- राष्ट्रपति कहीं भी पहुंचे, उससे पहले मरीन एविएटर्स को मरीन वन के साथ उस जगह पर पहुंचना होता है।
- मरीन वन हमेशा ग्रुप में फ्लाइ करता है और इस ग्रुप में पांच से ज्यादा हेलीकॉप्टर्स होते हैं।
- इस ग्रुप को 'प्रेसिडेंशियन शेल गेम' तक कहा जाता है।
जमीन पर भी होगी कड़ी सुरक्षा
- बराक ओबामा जब भारत पहुंचेंगे तो उनसे पहले करीब आधा दर्जन मरीन वन हेलीकॉप्टर्स भारत आ चुके होंगे।
- इन आधा दर्जन हेलीकॉप्टर्स में राष्ट्रपति का सिक्योरिटी स्टाफ भी मौजूद होगा।
- ओबामा के साथ अमेरिका से आई 30 कारों में सिक्योरिटी स्टाफ जमीन पर उन्हें सिक्योरिटी कवर देगा।
- मरीन वन के हेलीकॉप्टर्स आसमान में उनका सिक्योरिटी स्टाफ दुश्मनों पर नजरें जमाकर रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications