मिसाइल से लैस हेलीकॉप्टर से भारत यात्रा करेंगे बराक ओबामा

नई दिल्‍ली। 24 जनवरी की रात अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा दूसरी बार अपनी भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचेंगे। जाहिर है तमाम आतंकी धमकियों व चेतावनियों के बाद ओबामा की सुरक्षा में भारत और अमेरिका दोनों कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। प्लान तैयार हो चुका है और इस खास प्लान की खास बात यह है कि ओबामा भारत में एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिये सामान्य हेलीकॉप्टर में नहीं बल्क‍ि यूएस मरीन के 'मरीन वन' हेलीकॉप्टर से जायेंगे।

Obama-marine-one

दिल्‍ली के आसमान पर मरीन वन

यही नहीं दिल्ली के आस-पास की जगहों पर जाने के लिये भी वह मरीन वन से ही जायेंगे। और तो और जब ओबामा भारत के आसमान में उड़ेंगे तब एक नहीं छह हेलीकॉप्टरों का दस्ता आसमान में दिखाई देगा।

तो चलिये हम आपको बताते हैं कि मरीन वन आख‍िर किस खतरनाक चिड़‍िया का नाम है और यह कैसे इसमें बैठकर दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स खुद को को सुरक्षित महसूस कराता है।

मरीन वन हेलीकॉप्टर की खासियत

  • मरीन वन को यूनाइटेड स्‍टेटस मरीन कॉर्प्‍स का कॉल साइन कहा जाता है।
  • इसे प्रेसीडेंट लिमोजिन के नाम से भी जाना जाता है।
  • अमेरिकी राष्‍ट्रपति इस हेलीकॉप्‍टर के बिना कहीं नहीं जाते हैं।
  • मरीन वन को यूएस मरीन कॉर्प्‍स की मरीन हेलीकॉप्‍टस की नाइट हॉक्‍स स्‍क्‍वाड्रन ऑपरेट करती है।
  • इसे समंदर का राजा कहा जाता है और वर्ष 1957 में इसका प्रयोग शुरू हुआ था।

मिसाइल से लैस हेलीकॉप्टर है यह

  • मरीन वन स्‍टैंडर्ड मिलिट्री एंटी मिसाइल काउंटरमेजर्स से लैस है।
  • इसके फ्लेयर्स मिसाइल तक को बेअसर कर सकते हैं।
  • इसमें काउंटर रडार गाइडेड मिसाइल को भी बेअसर करने की ताकत है।
  • इसे फ्लाइ करने से पहले मरीन एविएटर्स को एक सख्‍त जांच प्रक्रिया से गुजरना होता है।
  • मरीन वन को ट्रांसपार्ट करने के लिए सी-17 या फिर सी-5 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स का प्रयोग होता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+