Weather Updates: दिल्ली में 12 साल में सबसे गर्म रात दर्ज की गई, मुंबई में बारिश
Weather Update LIVE: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो तीन दिन में आंधी और हल्की बारिश के रूप में कुछ राहत मिल सकती है।
राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 20 जून तक भीषण गर्मी की स्थिति रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि पंजाब और हरियाणा सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में शाम से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी उम्मीद है।

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि चेन्नई में 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए।
राजदान टॉप पर ताजा बर्फबारी
#WATCH | Fresh snowfall at Razdan top, a high mountain pass connecting Gurez valley with Bandipora district in North Kashmir.
(Video source: District administration, Bandipora) pic.twitter.com/HyLZGE9i44
— ANI (@ANI) June 19, 2024
देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश
#WATCH उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। pic.twitter.com/ND2XbxtaVP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024
तिरुचिरापल्ली जिले में बारिश
#WATCH तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/9XF5VDPnKy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications