Delhi Weather Updates: गर्मी से बेहाल दिल्लीवालों को IMD ने दी गुड न्यूज, कहा-'इस दिन बरसेंगे बादल'

Delhi Weather Updates: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी की मार सह रहा है। झुलसती हुई धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है। देश के कई राज्यों में पारा 50 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है।

दिल्ली, यूपी, बिहार , पंजाब, हरियाणा में जमकर आसमान से आग बरस रही है, आलम तो ये है कि लोगों के घरों में एसी-कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं।

Delhi Weather Updates

नेशनल कैपिटल में पारा मंगलवार को 45 डिग्री के ही आस-पास रहा है तो वहीं मंगलवार को गर्मी से तीन लोगों की मौत भी हो गई।

लोगों ऊपर वाले से बारिश की गुहार लगा रहे हैं तो वहीं इसी परेशानी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। उसने कहा है कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को तपन से राहत मिलेगी।

मानसून की स्पीड सही, जल्द पहुंचेगा दिल्ली

आईएमडी ने कहा कि मानसून की स्पीड सही है और उम्मीद की जा रही है कि ये जून के अंतिम सप्ताह में दिल्ली पहुंच जाएगा इसलिए अगले तीन-चार दिनों में यहां पर प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं और इसी कारण यहां पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

अगर आज की बात करें तो दिल्ली में आज भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है और यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।मालूम हो कि आग उगल रही दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण भी बढ़ गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 293 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 247 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 327 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -258 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -317 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और बंगाल में आज बारिश हो सकती है और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम समेत पूरे पू्वोत्तर में आज भारी बारिश होने का अनुमान है।

गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है और उन्हें लू के थपेड़ों को सहना ही पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+