Monsoon: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका, IMD का ये अपडेट डराने वाला

IMD Monsoon Update: जून आधे से ज्यादा निकल चुका है, लेकिन दिल्ली सहित उत्तर भारत बारिश के लिए तरस रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि दिल्ली सहित आसपास बारिश की उम्मीद हैं, लेकिन मानसून की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चिंता बढ़ा देने वाली जानकारी साझा की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार जून में भारत में सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने की आशंका है, जिसमें अब तक 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच मानसून की यह धीमी रफ्तार चिंता का सबब है।

IMD Monsoon

मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन!

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मानसून की धीमी गति के चलते जून में भारत में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास दक्षिण में शुरू होता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है, लेकिन इस बार आधा जून निकलने के बाद भी बारिश का असर बेअसर दिख रहा है।

अब तक 20 प्रतिशत कम बारिश

भयंकर तपिश से जूझ रहे लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। 1 जून से भारत में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है, कुछ दक्षिणी राज्यों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में भारी कमी हुई है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू का प्रकोप जारी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत से 20 फीसदी कम है। 30 मई को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद से 17 जून तक औसत से कम बारिश हुई है।

आईएमडी ने कहा कि पूरे देश में जून में औसत बारिश सामान्य से कम यानी लंबी अवधि की औसत वर्षा (एलपीए) के 92 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है। मालूम हो कि 12 जून तक मानसून ने केरल, कर्नाटक, गोवा,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों को कवर कर लिया था। हालांकि इसके बाद से मानसून कमजोर होता चला गया है। जिससे कम बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

कहां कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) और पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+