Weather Updates: कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ठंड का कहर, श्रीनगर में पारा पहुंचा - 6.4 डिग्री, ट्रेनें रद्द
कोहरे और शीतलहर का आतंक केवल दिल्ली में ही बल्कि पूरे उत्तर भारत में दिख रहा है। राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

North India Weather Updates: देश की राजधानी नई दिल्ली इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है, जिसकी वजह से यहां कि रफ्तार पर असर हो गया है, सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं तो वहीं सैकड़ों ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट ने पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है और यात्रियों को एयरपोर्ट से कनेक्ट रहने को बोला है। ट्रेनों और फ्लाइट्स के लेट होने की वजह से सबसे ज्यादा यात्रियों को दिक्कत हो रही है।

गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस ने पुणे से ग्वालियर के लिए उड़ान भरी मगर फ्लाइट ग्वालियर लैंड किए बिना वापस दिल्ली चली गई क्योंकि कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम होने की वजह से फ्लाइट लैंड ही नहीं हुई। भारतीय रेलवे ने आज करीब 315 ट्रेनों को कैंसिल किया है, जिसमें 47 ट्रेन आंशिक तौर पर रद्द की गई हैं।
चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस
कोहरे और शीतलहर का आतंक केवल दिल्ली में ही बल्कि पूरे उत्तर भारत में दिख रहा है। राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अलवर में 1.3 डिग्री तो वहीं और मध्य प्रदेश के नौगोंग में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, , राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का यही हाल है और इसलिए यहां पर Cold Day घोषित है।
Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

तो वहीं कश्मीर में पारा माइनस में पहुंच गया है।श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री रहा, जो पिछले पांच साल में दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 31 जनवरी 2021 को यहां तापमान माइनस 8.8 दर्ज किया गया था। तो वहीं लेह में पारा माइनस 15.2, पहलगाम माइनस 9.2 और गुलमर्ग में पारा माइनस 7.5 डिग्री है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ है और लोगों को भयंकर ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है मौसम में कोई परिवर्तन फिलहाल 31 जनवरी तक नहीं होने वाला।
कोहरे की वजह से जो ट्रेनें लेंट हुई हैं उनकी लिस्ट निम्नलिखित हैं














Click it and Unblock the Notifications