Weather Update: दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश, जानिए वेदर अपडेट
Weather Update: अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड के मौसम ने अपनी दस्तक नहीं दी है। तेज धूप और उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश के इंदौर में झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से इंदौर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए कल का मौसम अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मौमस सामान्य स्थिति में रहेगा। हालांकि, तापमान में वृद्धि से लोगों को गर्मी सताएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। खास बात यह है कि चूरू के सरदारशहर में सबसे ज्यादा 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जालौर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है, आंशिक बादल छाए रहने से एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और कुछ दक्षिणी राज्यों में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की बारिश के साथ सामान्य मौसम का पूर्वानुमान है।
जबकि मेघालय, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कल हल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, पूरे भारत में मौसम मिला-जुला रहने वाला है, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। क्योंकि, उत्तर-पूर्वी राज्यों से मॉनसून की विदाई अभी बाकी है। हालांकि, देश से मॉनसून की विदाई की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications