Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, छत्तीसगढ़ का चढ़ेगा पारा

Aaj Ka Mausam: 16 मार्च 2026 को देशभर का मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

तो वहीं, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ रही है, जिसने आम लोगों से लेकर वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। जिन राज्यों में बारिश होने की आशंका है उनके नाम हैं दिल्ली, यूपी,एमपी, हिमाचल, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश।

Aaj Ka Mausam

Delhi Weather Today: दिल्ली में होगी बारिश

रविवार की तरह से सोमवार को भी यहां पर मौसम गीला ही रहेगा। आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे, सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 27-29°C और न्यूनतम 16-18°C रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh ka Mausam: यूपी में होगी बरसात

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मौसम बदलेगा; बादल और हल्की बारिश के साथ पश्चिमी और मध्य यूपी में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट संभव है।

Himachal Pradesh Weather: बर्फबारी की आशंका

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की आशंका है, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन सहित कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' है, यहां तेज हवाएं, गरज-चमक और ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में बरसात होने के आसार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश रविवार को हुई है, जिससे तापमान गिरा है। सोमवार को भी यहां पर ऐसा ही मौसम रहने वाला है। देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक लगातार बारिश के कारण राज्य के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Chhattisgarh Mausam: छत्तीसगढ़ में दिखेंगे सूरज के तेवर

छत्तीसगढ़ में मार्च में गर्मी ने तेवर दिखाए हैं, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा समेत कई जिलों में गरज-चमक संग हल्की बारिश संभावित है।

North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। असम में 16-17 मार्च को हल्की बारिश और अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मेघालय में अगले 5-6 दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात की आंशका है । नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आज बारिश हो सकती है।

Tamil Nadu Rain Alert: तमिलनाडु में होगी बारिश

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु- कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी, पर अगले 3-4 दिनों में तापमान में 2-3°C की गिरावट आने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+