Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है, गुरुवार को भी देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

जिन राज्यों के लिए आज अलर्ट जारी हुआ है, उनके नाम हैं दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु ,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और छत्तीसगढ़। अनुमान है कि इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Aaj Ka Mausam

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ कोई सामान्य तूफान नहीं, बल्कि एक पूरा मौसमी सिस्टम है। विज्ञान में इसे 'एक्स्ट्राट्रॉपिकल डिस्टर्बेंस' कहते हैं, जिसका अर्थ है ऐसा दबाव तंत्र जो उष्णकटिबंधीय इलाकों के बाहर बनता है और ठंडी नम हवाओं के साथ आगे बढ़ता है, जो अपने साथ नमी, बादल और ठंडी हवाएं लेकर पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता है और कभी-कभी काफी आंधी-तूफान के रूप में भयानक भी हो जाता है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम भीगा-भीगा रहने वाला है, बता दें कि दिल्ली-एनसीआर इन दिनों बादलों की गिरफ्त में है। पिछले कई दिनों से हुई बारिश के चलते तापमान में कमी आई है , जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही वायु की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है,।आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ घंटे गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया है।

UP Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज व्यापक रूप दिख रहा है, जिसके चलते सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, और गोरखपुर में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

Rajasthan Weather Today :आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

अगले 24 घंटों में कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग में मेघ गर्जन और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश से मौसम खराब होगा। इस दौरान बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा है , हालांकि आज के बाद अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Bihar Weather Forecast Today: ऑरेंज अलर्ट' जारी

बिहार में भी बारिश और आंधी का अलर्ट घोषित किया गया है, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट' जारी है।

Weather Today: पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। असम के दिसपुर, धुबरी, बारपेटा, नलबाड़ी, गुवाहाटी, गोलपारा, कोकराझार, बोंगाईगांव, कछार, हाफलोंग, सिलचर और करीमगंज जैसे शहरों में मौसम अधिक खराब रहने का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट' जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+