Aaj Ka Mausam:अब झुलसाएगी गर्मी! यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में 'लू' की आशंका लेकिन 9 प्रांतों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं, कहीं गर्मी का प्रकोप है तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह मौसमी बदलाव अभी जारी रहेगा। इस सप्ताह भारत के पूर्वी तट पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं।

18 से 20 अप्रैल के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में, 19 से 22 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में, वहीं 21 और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की प्रबल संभावना है, तो वहीं आज उत्तराखंड-हिमाचल समेत 9 राज्यों में मध्यम बारिश की आशंका है, बरसात के दौरान इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं, चढ़ेगा पारा

राजधानी में बारिश की कोई संभावना आज नहीं है बल्कि तापमान बढ़ने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और दिन में कड़ी धूप निकलेगी जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल, लू की आशंका

मौसम विभाग ने बताया कि 19 अप्रैल से राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी जबकि बाड़मेर, सीकर , चुरु में तापमान बढ़ने के आसार हैं।

उत्तराखंड-हिमाचल और JK में आंधी-तूफान का अलर्ट

आईएमडी ने अगले 72 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इसके असर से उत्तराखंड में आंशिक रूप से, वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है।

UP- बिहार में चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी परेशानी

उत्तर प्रदेश में 19, 20 और 21 अप्रैल को भीषण लू चलेगी। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी समेत नौ जिलों में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ऊपर पहुंचने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। बिहार में 19 अप्रैल 2026 को गर्मी बढ़ेगी। शुष्क मौसम व पछुआ हवाओं से लू जैसी स्थिति का पैदा हो रही है, इसलिए पटना, खड़रिया, बांका. चंपारण में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा। कश्मीर में दूसरे दिन भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रही। नए पश्चिमी विक्षोभ से ऊंचे पहाड़ों में हल्की बर्फबारी संभव है। IMD ने अगले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, हिमपात और गरज संग छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया। मौसम अगले दो दिनों तक अस्थिर रहेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेन अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम बदलाव देखेगा। IMD के अनुसार, 19 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक व तेज़ हवाओं संग हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश दिख सकती है। कुछ हिस्सों में 18, 20 और 21 अप्रैल को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

यह पढ़ें:Delhi Weather Alert: बारिश के बाद अब 'आग उगलेगा' आसमान! 6 दिन तक 40+ तापमान, उड़ानों पर असर, IMD अलर्ट
यह पढ़ें:Delhi Weather Alert: बारिश के बाद अब 'आग उगलेगा' आसमान! 6 दिन तक 40+ तापमान, उड़ानों पर असर, IMD अलर्ट
यह पढ़ें:OI Exclusive: क्या है Super El Nino? इसके कारण क्‍या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी? एक्‍सपर्ट ने दिया जवाब
यह पढ़ें:OI Exclusive: क्या है Super El Nino? इसके कारण क्‍या भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी? एक्‍सपर्ट ने दिया जवाब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+