Weather Forecast: तटीय इलाकों में हीटवेव, 3 राज्यों में बढ़ेगी ठंड, IMD ने दिए बड़ी उथल- पुथल के संकेत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के के मुताबिक जम्मू और हिमाचल समेत तीन राज्यों में इस महीने फिर से ठंड बढ़ सकती है, तो वहीं तटीय इलाकों में अभी से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Forecast: पश्चिमी तटीय इलाकों में इस बार मौसम को लेकर बड़े बदलाव आने के संकेत मिले हैं। जिसका असर महाराष्ट्र और गोवा में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ये पहली बार है जब फरवरी महीने में हीटवेव के संकेत मिले हैं। जबकि जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर से ठंड बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) की ओर रविवार को व्यक्त किए पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत और पश्चिमी तटीय इलाकों में इस बार मौसम में बड़े बदलाव देखे जाएंगे। आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने एनएनआई को बताया कि इस बार फरवरी में असामान्य तापमान देखने को मिला है। शिमला के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फरवरी में अब तक का सबसे बड़ा अंतर रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का जम्मू-कश्मीर में अधिक प्रभाव रहा, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड में आसमान साफ रहा।
Recommended Video

साइंटिस्ट्स डॉ. नरेश के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में रविवार से तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल से तापमान में गिरावट के आसार हैं। जबकि कोंकण और कच्छ के लिए 2 दिनों के लिए हीटवेव (Heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications