गर्मी ने तोड़ा 146 साल पुराना रिकॉर्ड, फरवरी 1877 में इतना चढ़ा था पारा, जानिए क्यों बढ़ रहा तापमान
पृथ्वी का बढ़ रहा तापमान बड़े जलवायु परिवर्तन का संकेत है। 1857 से दो दशक पहले ऐसी गर्मी फरवरी के महीने में देखी गई। इस फरवरी में ये रिकॉर्ड टूट गया।

IMD weather forecast: भारत के कई राज्यों में पिछले महीने रिकॉर्डतोड़ तापमान दर्ज किया गया। ऐसी स्थिति फरवरी में पिछले 10 दशक पहले भी नहीं देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 146 साल के वक्त में ये पहला मौका है जब फरवरी में तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई।
इस फरवरी में रिकॉर्डतोड़ तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी ने इस साल फरवरी के तापमान का पिछले 146 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आमतौर पर फरवरी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन इस पर यह बढ़कर 29.54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जबकि कुछ क्षेत्रों में तो 30 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया।
अगला महीने और चढ़ेगा पारा
फरवरी में चढ़ने वाला तापमान अब घटने के आसार नहीं हैं। आईएमडी ने कहा है कि इस साल मार्च और मई का महीना सबसे अधिक गर्म होने जा रहा है। इसके लिए हमें पहले से ही तैयार रहना होगा। आईएमडी ने संकेत दिए हैं कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक हो सकता है।
1901 के बाद 5वीं बार बढ़ा फरवरी का तापमान
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक भारत का न्यूनतम तापमान भी पिछले 122 वर्षों में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया। आईएमडी की मुताबिक देश में पिछले 122 वर्षों में पारा 16.31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.81 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस स्थिति को फरवरी का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का कारण माना जा रहा है। 1901 के बाद पांचवीं सबसे गर्म फरवरी रही।
ग्लोबल वार्मिंग का असर
धरती की जलवायु में पिछले कुछ दशकों के भीतर तेजी से बदलाव देखा गया। क्लाइमेट चेंज को लेकर अध्ययन कर रहे साइंटिस्ट्स ने कई वजहें बताई हैं। तापमान बढ़ने का मुख्य कारण ओजोन परत को नुकसान होना है। इसके अलावा विकास कार्यों के तहत पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के कल कारखाने और उनकी चिमनियों से निकलने वाले धुएं और मोटर वाहन हैं। विश्व का तापमान बढ़ने के साथ की धरती की कई पहचान खो जा रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण कई जीव लुप्त होते जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications