चक्रवाती तूफान वायु को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, काफी रफ्तार से मुंबई-गोवा की ओर बढ़ रहा

Recommended Video

      Cyclone Vayu : चक्रवाती तूफान वायु को लेकर Red Alert जारी, Amit Shah ने की समीक्षा | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान वायु को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि काफी खतरनाक वायु चक्रवात तूफान अरब सागर से उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। पिछले छह घंटे से यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यही नहीं यह चक्रवात आज रात 2.30 बजे तक अरब सागर के पूर्व केंद्र की ओर बढ़ चुका है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम गोवा की ओर तकरीबन 450 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जबकि मुंबई के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की ओर 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, वहीं गुजरात के दक्षिण वेरावल की यह 380 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

      cyclone

      वहीं वायु चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। शाह ने केंद्र और राज्यों के मंत्रियों और संबंधित एजेंसियों से हालात का जायजा लिया है। मीटिंग के बाद गृह मंत्रालय ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम चलाने, नेवी, आर्मी, एयरफोर्स, हेलीकॉप्टर, इंडियन कोस्ट गार्ड को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

      गर्म समुद्री हवाओं की वजह से कम दबाव वाले क्षात्रे ने सोमवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया और मंगलवार सुबह तक चक्रवात में तबदील हो गया है। इस चक्रवात का नाम 'वायु' रखा गया है, जो की भारत द्वारा दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक 'वायु' तूफान अपने चरम पर होगा और इसकी रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की होगी।

      मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के मध्य पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान की आशंका उत्पन्न हुई है। विभाग ने इसके मद्देनजर दक्षिण और पश्चिमी इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की आशंका है तो वहीं आज असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है और गरज के साथ बिजली कड़क सकती है और आंधी-तूफान आ सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+