Weather Alert: बेंगलुरु में तेज बारिश से लोग परेशान, आज भी सात राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान

नई दिल्ली। देश इस कोरोना संकट से जूझ रहा है, घातक वायरस के बढ़ते मरीजों ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच बेमौसम बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, बीते 24 घंटों में कई राज्‍यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है, कर्नाटक के बेंगलुरु में कल शाम से शुरू हुई बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है, राजधानी के कई इलाकों में तो पानी भर गया है, बारिश की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।

बेंगलुरु में तेज बारिश से लोग परेशान,

बेंगलुरु में तेज बारिश से लोग परेशान,

मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही 9 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था,जिसमें कर्नाटक भी शामिल था, फिलहाल विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा, विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से सोमवार तक यहां बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला देश के कई राज्यों में जारी रहेगा।

सात राज्यों में हो सकती है और बारिश

सात राज्यों में हो सकती है और बारिश

विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यह अनुमान है कि कर्नाटक पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक , जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं मध्‍यप्रदेश में के टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में तेज बारिश के आसार हैंजबकि अगले 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के चुरू, अलवर, जयपुर, भरतपुर और आसपास में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है इसलिए उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

स्काईमेट वेदर ने भी अलर्ट जारी किया

स्काईमेट वेदर ने भी अलर्ट जारी किया

जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज भी देश के कई राज्‍यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है और ये बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तरी प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान के भागों में धूलभरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश के आने की आशंका है।

धूल भरी आंधी चल सकती है

धूल भरी आंधी चल सकती है

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में धूल भरी आंधी भी आने की आशंका व्यक्त की है, विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके कारण अगले तीन-चार दिनों में राजस्थान, गुजरात में धूल भरी आंधी आ सकती है और इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है इसलिए विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

कई जिलों में तो ओलावृष्टि के साथ जोरदार बरसात हुई

कई जिलों में तो ओलावृष्टि के साथ जोरदार बरसात हुई

मालूम हो कि तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में कल देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कई जिलों में तो ओलावृष्टि के साथ जोरदार बरसात हुई है, हालांकि बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 36 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+