देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

नई दिल्ली। हैदराबाद में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है, हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश की वजह से अभी तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है, सीएम राव ने खुद कहा कि पूरे तेलंगाना ने पिछले 100 वर्ष में ऐसी बारिश नहीं देखी तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Recommended Video

    Hyderabad: देश के इन राज्यों में बाढ़ का कहर, दो दिनों का अलर्ट जारी । Telangana । वनइंडिया हिंदी
    दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका

    दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका

    हैदराबाद में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है, हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश की वजह से अभी तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है, सीएम राव ने खुद कहा कि पूरे तेलंगाना ने पिछले 100 वर्ष में ऐसी बारिश नहीं देखी तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

     बंगाल की खाड़ी में बना दवाब

    बंगाल की खाड़ी में बना दवाब

    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से बेमौसम तेज बारिश हो रही है, इसका असर नार्थ पर भी पड़ने वाला है, जिसकी वजह से बिहार-झारखंड, गुजरात और पश्चिम बंगाल के भी कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।

     दो दिनों का अलर्ट जारी

    दो दिनों का अलर्ट जारी

    तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कहीं-कहीं तो आंधी-तूफान की भी आशंका है, जिसकी वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। विभग ने यहां भी दो दिनों का अलर्ट जारी किया हुआ है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+