Weather: देशभर में आज गर्मी से राहत, दिल्ली में लगातार 2 दिनों तक बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather: देशभर में आज गर्मी से राहत, दिल्ली में लगातार 2 दिनों तक बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 21 मई: देशभर के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार (20 मई) को घोषणा की कि शनिवार यानी आज 21 मई को से देश भर में लू की स्थिति में कमी आएगी। आईएमडी ने कहा कि आज देशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं दिल्ली में शुक्रवार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार और रविवार (22 मई) को भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम | वनइंडिया हिंदी
    हीट वेव से आज मिलेगी राहत

    हीट वेव से आज मिलेगी राहत

    आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है, "शनिवार (21 मई) पूरे भारतीय क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति में कमी आएगी सिर्फ मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। इसके अलावा पूरे देश में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।'' इससे पहले शुक्रवार को, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। हालांकि शाम को इन इलाकों में हल्की बारिश की स्थिति बनी। पश्चिमी राजस्थान में भी कई जगहों पर लू की स्थिति बनी रही। राजस्थान में धौलपुर (AWS) ने पूरे भारत में उच्चतम अधिकतम तापमान दर्ज किया, जहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

    दिल्ली में कैसा रहेगा आज तापमान

    दिल्ली में कैसा रहेगा आज तापमान

    दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं रविवार (22 मई) को दिल्ली में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 22 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना

    आने वाले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना

    अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या तूफान आ सकता है। वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के केरल भागों, बिहार पूर्वी झारखंड और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश संभव है।

    इन राज्यों में आने वाले 24 घंटों में दिखेगा गर्मी का असर

    इन राज्यों में आने वाले 24 घंटों में दिखेगा गर्मी का असर

    पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों में भीषण लू के साथ कई स्थानों पर लू की स्थिति संभव है। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि दिल्ली में शाम को बारिश के भी आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+