चक्रवाती तूफान 'अम्फान' से संबंधित मौसम विभाग के ये पूर्वानुमान शत-प्रतिशत सही निकले
चक्रवाती 'अम्फान' से संबंधित IMD के पूर्वानुमान सही निकले
भुवनेश्वर। बंगाल की खड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने ओडिशा और बंगाल में जमकर तबाही मचाई है, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही चेतवानी दी थी कि इस तूफान से भारी तबाही हो सकती है और वो ही हुआ, हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, बावजूद इसके इस तूफान से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल तूफान से कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी जानकारी दी नहीं गई है लेकिन इंडियन मिट्योरॉजिकल डिपाटर्मेंट ने चक्रवात के बारें में जो भविष्यवाणियां की थी वो शत प्रतिशत सही निकली। आईएमडी के पुर्वानुमान के चलते ओडिसा सरकार ने ज्यादा लोगों को विस्थापित नहीं किया था केवल ओडिसा के निलले तटीय इलाकों और कच्चे मकानों में रह रहे 1 लाख 41 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानेां पर पहुंचाया गया था।
Recommended Video

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान रिकार्ड 18 घंटे में श्रेणी 1 से श्रेणी 5 के सुपर साइक्लोनिक तूफान में बदल गया। बीते बीस वर्षों में तट पूर्वी तट से टकराने वाला दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान हैं। इससे पहल 1999 में ओडिसा में आए सुपर साइकलोन ने भारी तबाही मचाई थी और लगभग 15 हजारा लोगों की मौत हुई थी।आईएमडी ने पूर्वनुमान लगाया बिलुकूल वैसा ही साइकलोन ने रुख अख्तियार किया।। चक्रवात लगगभ ढाई बजे बंगाल की दीघा और बंगलादेश के हतिया के बीच तबाही मचाता हुआ तट से टकरा गया। तेज हवा और लैंड फाल सुंदर वन की ओर मुड गया जैसा कि मौसम विभाग ने पहले भविष्यवाणी की थी।
मौसम विभाग ने पहले ये भी बताया था कि च्रकवती तूफान की हवाएं 100 से 110 प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ेगी वैसा ही वास्तव में हुआ।

सबसे तेज तूफानी हवाएं पारादीप में रिकार्ड की गई यहां पर 106 किलोमीटर प्रतिघंटा की तूफानी हवा बही।
ये जो तूफानी चक्रवात आया वो पिछले 20सालों में सबसे भयावह था जो कि उडीसा के तटवर्ती इलाकों को छूता हुआ पुरी और बलसोर के बीच जिसकी दूरी तटवर्ती इलाकों से 100 से 120 किलोमीटर की हैं। सुंदरवन में लैंडफाल होने से पहले इस चक्रवती तूफान ने उड़ीसा के दक्षिण और उत्तर में स्थित 24 परगना में मिदनापुर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में इस तूफान से सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। साइकलोन का नेत्र 20 मई को करीब दोपहर दो बजे ओडिसा से हट गया जिसका आईएमडी डी ने पूर्वनुमान किया था जो कि शत प्रतिशत सही निकला।













Click it and Unblock the Notifications