29 मई को केरल में दस्तक देगा मॉनसून, इस साल 97 फीसदी बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली: मॉनसून का इंतजार कर रहे देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मॉनसून 29 मई को आएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून तीन दिन पहले आएगा। आमतौर पर केरल में मॉनसून एक जून को दस्तक देता है। वहीं अगले दो-तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अगर मौसम की बात की जाए तो देश की कई हिस्सों में पिछले 10 दिनों से मौसम खराब बना हुआ है, जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशान हो रही है। देश के किसान भी खराब मौसम से चिंतित हैं। बुलाई को लेकर किसान मौसम पर निर्भर होते हैं और मौसम लगातर बदल रहा है।

इस साल 97% बारिश की उम्मीद

इस साल 97% बारिश की उम्मीद

देश की 50 फीसदी से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर करती है। भारत में मानूसनी बारिश को देश के किसानों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। देश की 70 फीसदी सिंचाई बारिश से होती है। इस साल मौसम विभाग ने किसानों को अच्छी खबर सुनाई है। इस साल जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में मॉनसून की स्थिति सामान्य है। शुरुआती 15 दिनों में देश के आधे हिस्से पर और जुलाई के मध्य तक पूरे देश को मानसून कवर कर लेगा।

अगली 24 घंटे देश के कई इलाकों में होगी बारिश

अगली 24 घंटे देश के कई इलाकों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण तटीय कोंकण और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+