मुंबई के लोगों को बड़ी राहत, अगले 48 घंटों में भारी बारिश के आसार नहीं
मुंबई। करीब 20 दिनों से भारी बारिश का सामना कर रही मायानगरी मुंबई को अगले कुछ दिनों में इससे राहत मिल सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान से भी कम बारिश हुई है, जबकि शनिवार को मुंबई और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 48 घंटों में भी बारिश से बदहाल मुंबई को बड़ी राहत मिल सकती है।

शुक्रवार को हुई कम बारिश
सांताक्रूज और कोलाबा इलाके में 1.8 मिमी और 3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 8.30 बजे और 5.30 बजे के बीच हुई थी। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। स्काईमेट के मुताबिक, 'चक्रवात जैसे हालात, जो दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के आसपास के इलाकों में बना हुआ था, वो कमजोर होगा। महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में बारिश कराने वाला कोई सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है।'

भारी बारिश ने मुंबई को किया था बेहाल
पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अगले कुछ दिनों में मुंबई को बारिश से राहत मिल सकती है। मुंबई में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। बस, ट्रेन और यहां तक कि मुंबई जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन को रोक दिया गया था। जबकि शहर में जगह-जगह पानी भरने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान

अगले 48 घंटों में बेहद कम बारिश के आसार
ऐसे में मुंबई में या तो कम बारिश होगी या फिर नहीं होगी। ये स्थिति गुरुवार तक बनी रह सकती है। बारिश के कारण मुंबई के तापमान में भी थोड़ा इजाफा हो सकता है। मुंबई की बारिश में कमी देखने को मिल रही है, हालांकि, दक्षिण कोंकण और गोवा में कुछ बारिश होगी। बता दें कि मुंबई शहर में इस सीजन की अब तक 953.4 एमएम, जबकि उपनगर में 1406.7 एमएम बारिश हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications