Weather Report: महाराष्ट्र, दिल्ली से लेकर एमपी तक बारिश को लेकर नया अपडेट, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी
देश की राजधानी नई दिल्ली में जहां आज मूसलाधार बारिश देखने को मिली वहीं अब महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग लगातार बारिश को लेकर ताजा अपडेट दे रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए 16 और 17 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट की भविष्यवाणी की गई है। इन जिलों में ठाणे, पालघर, रायगढ़ और धुले शामिल हैं।
दिल्ली में लगातार 4 दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश (Rain in Delhi)
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सोमवार और मंगलवार को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में बारिश का हाल (Rain in Madhya Pradesh)
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल तथा बुरहानपुर जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। यहां पर 24 घंटे में 204 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। यानी जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में भी हो सकती है बारिश
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा कल लो प्रेशर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, इसलिए पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से में बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। गुजरात में भी बारिश हो सकती है। हमने गुजरात और महाराष्ट्र में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications