कोरोना की मार सह रहे मुंबई में बारिश बन सकती है आफत, IMD ने जारी किया Orange Alert

मुंबई। कोरोना की मार सह रहे मुंबई पर अब बारिश भी आफत बनकर टूटने वाली है क्योंकि 3 और 4 जुलाई को शहर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग अनुसार, दक्षिण गुजरात और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है इसलिए मुंबई में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए यहां Orange अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं स्काईमेट ने भी कहा कि अगले दो-तीन दिन मायानगरी में बारिश आफत बन सकती है, यहां जोरदार बारिश होने के आसार हैं।

देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

तो वहीं अगले कुछ ही घंटों के अंदर देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटे के अंदर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार ) के कुछ जिलों में आंधी-पानी कहर बरपा सकते हैं।

यहां बरस सकते हैं बादल

यहां बरस सकते हैं बादल

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, राजस्थान के विराटनगर, अलवर, उत्तर प्रेश के सहारनपुर, उत्तराखंड के रुड़की, मध्य प्रदेश के राजगढ़ और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अगले कुछ घंटे के अंदर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

केरल के 5 जिलों में चार दिन का यलो अलर्ट

केरल के 5 जिलों में चार दिन का यलो अलर्ट

जबकि दक्षिण भारत के कई शहरों में भी भारी बारिश के आसार हैं, विभाग ने पहले ही केरल के 5 जिलों में चार दिन का यलो अलर्ट जारी किया है जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है, उनके नाम निम्नलिखित हैं, जहां नीचे लिखे दिनों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

ये हैं वो नाम जहां हो सकती है भारी बारिश

ये हैं वो नाम जहां हो सकती है भारी बारिश

  • 2 जुलाई - कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड
  • 3 जुलाई - मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड
  • 4 जुलाई - कन्नूर, कासरगोड
  • 5 जुलाई- कासरगोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+