Lakshadweep Cyclone: चक्रवाती तूफान की चेतावनी, बारिश से 4 की मौत, 3 जहाज और 2 एयरक्राफ्ट भेजे गए
भारतीय मौसम विभाग ने लक्षद्वीप और केरल, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई है। यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने लक्षद्वीप और केरल, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई है। यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर एजेंसी ने बताया, 'सेटेलाइट से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक बीते 6 घंटों के दौरान कोमोरिन क्षेत्र से उत्तर पश्चिम की तरफ 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दबाव है। इसके अगले 12 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।' केरल में भारी तूफान की संभावना के बीच साउदर्न नवल कमांड ने डीएम की गुजारिश पर तीन जहाज और 2 एयरक्राफ्ट भेजे है। इन जहाजों को गायब हुए 6 नावों और मछुआरों को ढ़ुढ़ने के लिए लगाया जाएगा।
चेन्नई मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा, 'इस वक्त हवा की स्पीड 65-70 किलोमीटर है। ऐसे में रामश्वेरम, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी के तटीय इलाकों के मछुआरों को 1 दिसंबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।' भारी बारिश की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु के कई इलाकों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। तिरूनेलवेली में प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
तिरुवर में भी शुक्रवार को स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। तंजौर जिले के जिलाधिकारी ने भी कल अपने जिले में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा नेलाई, कन्याकुमारी और तूतूकोरिन इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications