मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट किया जारी, दिल्ली में 3 दिन चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार को पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि शीतलहर का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Weather update

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि अभी ठंड पूरी तरह से गई नहीं है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी यानि कि शनिवार को पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में लोगों को तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह तेज हवाएं शीतलहर का रूप धारण नहीं करेंगी। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते उत्तर भारत के किसी भी राज्य में शीतलहर का प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की भविष्यवाणी की है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं बात करें राजधानी दिल्ली की तो शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान दिल्लीवासियों को तेज हवाओं का सामना जरूर करना पड़ सकता है। दिल्ली में तेज हवाएं चलने का सिलसिला अगले दो दिन तक और जारी रह सकता है।

पहाड़ों में शुरू हो गया है बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों में आज से मौसम में बदलाव की शुरुआत हो सकती है। हालांकि कुछ पहाड़ी हिस्सों में तो शुक्रवार से ही बर्फबारी शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम में 2 फीट से अधिक की बर्फबारी हो चुकी है। वहीं चमोली में भी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। जोशीमठ में भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या फिर बर्फबारी होगी। इसकी वजह से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+